प्रियंका चोपड़ा, सानिया मिर्जा और रजनीकांत से गुलज़ार हुआ राष्ट्रपति भवन

0

आज राष्ट्रपति भवन देश के चुनिंदा लोगों से सराबोर दिखा। मौका था पदम् सम्मान के वितरण का।

आज राप्ट्रपति ने पदम् सम्मान से सम्मानित किया। गर्व के साथ नामी-गिरामी हस्तियों ने राष्ट्रपति के हाथों पदम् अवार्ड पाते हुए फख्र महसूस किया जिनमें मुख्य रूप से प्रियंका चोपड़ा, सानिया मिर्जा और रजनीकांत जैसे नाम प्रमुख रहें।

प्रियंका ने बाद में कहा, “मुझे अपने हॉलीवुड के दोस्तों को समझाना पड़ा कि पद्म अवार्ड्स क्या होता है, उसके बाद वह मेरे लिए बहुत खुश थे।”

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी सारी कैबिनेट पहली पंक्ति में बैठी हुई दिखाई दी।

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं।

इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती हैं और सामान्यतः मार्च-अप्रैल माह में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाने वाले सम्मान समारोहों में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं।

आज वहीं मौका था जब राष्ट्रपति ने पदम् अवार्ड से देश की नामचीन विभूतियों को सम्मानित किया। इस बार पदम् सम्मान के लिये जिन मशहूर हस्तियों के नाम रहे उनमें मीडिया दिग्गज रामोजी राव, रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक स्व. धीरूभाई अंबानी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन, आर्ट आॅफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, एक्टर अनुपम खेर और अजय देवगन तथा बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल जैसी हस्तियां शामिल रही।

Previous articleलातूर में पानी की किल्लत पर अरविन्द केजरीवाल की अनोखी पहल
Next articleBREAKING: NIA officer Tanzil Ahmad’s killers arrested, main accused absconding