बिहार के मुजफ्फरपुर में राम नवमी के जुलूस के दौरान एक हिंदूवादी संगठन ने मस्जिद के गेट पर चढ़कर वहां भगवा झंडा फहराया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, हर स्थिति पर नजर है। वायरल हो रहा यह वीडियो मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव स्थित डाक बंगला मस्जिद का बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राम नवमी के अवसर पर जुलूस निकाल रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मस्जिद पर भगवा झंडा लहराया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। वायरल वीडियो में कई मोटरसाइकिलों पर संगठन के लोग नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ कार्यकर्ता मस्जिद के गेट पर चढ़कर भगवा झंडा लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में युवक हथियारों को लहराते हुए भी नजर आ रहे हैं।
उत्कर्ष सिंह नाम के एक यूजर ने एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “मुजफ्फरपुर के कथैया थाने के असवारी बंजरिया में ईदगाह के गुम्बद पर भगवा झंडा फहराने पर दो पक्षों में तनाव, आला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर हालात पर काबू पाया। पुलिस की मौजूदगी में गुम्बद से भगवा झंडा उतारा गया। रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान हुई मुजफ्फरपुर की दूसरी घटना।
मुजफ्फरपुर के कथैया थाने के असवारी बंजरिया में ईदगाह के गुम्बद पर भगवा झंडा फहराने पर दो पक्षों में तनाव, आला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर हालात पर काबू पाया. पुलिस की मौजूदगी में गुम्बद से भगवा झंडा उतारा गया.
रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान हुई मुजफ्फरपुर की दूसरी घटना. pic.twitter.com/gPfazN5mYK
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) April 11, 2022
मुजफ्फरपुर के SSP जयंत कांत के मुताबिक़ कहीं भी हिंसा नहीं हुई है। मस्जिद पर झंडा फहराने की दोनों घटनाओं में FIR दर्ज की गई है और कार्रवाई की जा रही है।
मुजफ्फरपुर के SSP जयंत कांत के मुताबिक़ कहीं भी हिंसा नहीं हुई है. मस्जिद पर झंडा फहराने की दोनों घटनाओं में FIR दर्ज की गई है और कार्रवाई की जा रही है. pic.twitter.com/K7P8kI0Wzi
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) April 11, 2022
बता दें कि, राम नवमी पर देशभर के चार राज्यों में साम्प्रदायिक संघर्ष की खबरें आईं थी। रविवार को राम नवमी के अवसर पर जुलूस निकालने के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में पथराव, आगजनी, मारपीट और बड़े पैमाने पर हिंसा भड़की। जिसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]