ओडिशा के बालासोर में एक पत्रकार को नीलगिरि पुलिस थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के संबंध में समाचार प्रकाशित करने के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

बालासोर में पत्रकार लोकनाथ दलेई को कथित तौर पर जिले के नीलगिरि पुलिस थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के संबंध में समाचार प्रकाशित करने पर पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया गया। जिसकी वजह से वह घायल हो गया था, तो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके पैरों को जंजीर से बांधा गया।
वहीं, अस्पताल के बिस्तर पर जंजीर से उसके पैर को बंधा हुआ देखा गया। मामला सामने आने के बाद ओडिशा पुलिस के डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
Odisha | Loknath Dalei, a journalist in Balasore was seen chained to a hospital bed by his leg, allegedly by Police reportedly over the publication of news regarding corruption in the Nilgiri PS area of the district.
Odisha Police DGP has ordered an inquiry into this matter. pic.twitter.com/sFJxnIab44
— ANI (@ANI) April 8, 2022
पीड़ित पत्रकार का कहना है कि उन्हें पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा गया था। यहां उनका मोबाइल छीन लिया गया और प्रभारी निरीक्षक द्रौपदी दास ने उनकी बुरी तरह से पिटाई की। जब वह पिटाई से बेहोश हो गए, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक पुलिसकर्मी ने उसके पैर को जंजीर से बांध दिया।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]