बिहार के दरभंगा जिले के केवटी से भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक थाने में SHO की कुर्सी पर बैठकर दरोगा को हड़काते हुए नज़र आ रहे है। इस वीडियो को लेकर अब नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी ने सीएम नीतीश सरकार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बिहार में एनडीए सरकार नहीं सर्कस चल रहा है।
तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह हस्तक्षेप पसंद है। भाजपा विधायक दबंगई से थानेदार की कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री के अधीन गृह विभाग के कारनामों, माफियाओं एवं अपराधियों से साँठगाँठ का हिस्सा व हिसाब लेने के लिए केस डायरी की माँग करने लगे। बिहार में NDA का सरकार नहीं सर्कस चल रहा है।”
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह हस्तक्षेप पसंद है।
भाजपा विधायक दबंगई से थानेदार की कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री के अधीन गृह विभाग के कारनामों, माफियाओं एवं अपराधियों से साँठगाँठ का हिस्सा व हिसाब लेने के लिए केस डायरी की माँग करने लगे।
बिहार में NDA का सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। pic.twitter.com/de5KPhcsuM
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 2, 2022
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा विधायक का यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में झा ना केवल थानेदार की कुर्सी पर बैठ गए बल्कि उन्होंने थानेदार को हड़काया भी। दबंग स्टाइल में वह स्टेशन डायरी की मांग करने लग गए। इसपर एसएचओ कहते हैं कि स्टेशन डायरी मीडिया में दिखाने की चीज नहीं होती है। इस बात पर विधायक स्टाफ को हड़काते नजर आते हैं।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]