आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर बुधवार को हुए विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह सभी 8 लोग वो हैं जो केजरीवाल के घर के ठीक बाहर पहुंचे थे, जिन्होंने घर के बाहर पहुंचकर तोड़फोड़ की थी और मुख्यमंत्री के गेट पर पेंट फेंका था। इन सभी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है।
ख़बरों के मुताबिक, गिरफ्तार सभी लोग भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल, इसमें कुछ और लोगों का पकड़ा जाना अभी बाकी है।
#WATCH भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर लगे बैरिकेड्स को तोड़ा।
(वीडियो सोर्स: दिल्ली मुख्यमंत्री के आवास का CCTV कैमरा।) pic.twitter.com/KGrcP2hXzS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2022
बता दें कि, ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की हालिया टिप्पणी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने दिल्ली के सीएम के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर लगे CCTV कैमरे और बैरिकेड्स को तोड़ दिए थे। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता तोड़फोड़ करते हुए नज़र आ रहे हैं।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के डिप्टी मनीष सिसोदिया ने कहा था कि भाजपा हाल ही में संपन्न पंजाब विधानसभा चुनावों में AAP से हारने के बाद केजरीवाल की ‘हत्या’ करने की कोशिश कर रही है। आप ने हाल ही में राज्य विधानसभा की 117 में से 92 सीटें जीतकर पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]