देश में लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस आज विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली के विजय चौक पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।”
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, जब पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज़ के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, हर दिन पेट्रोल-डीज़ल और अन्य चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। कांग्रेस की मांग है कि UPA सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों में डाका डाल रहे हैं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले।
The fight for a 'Mehangai Mukt Bharat' has begun!
Come, join us,
fight to save your hard-earned money;
fight against insensitivity & incompetence.Congress MPs led by Shri @RahulGandhi sit on a protest dharna against inflation at Vijay Chowk, New Delhi. pic.twitter.com/heRiBGSdqf
— Congress (@INCIndia) March 31, 2022
बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा- ‘प्रधानमंत्री की Daily TO-DO List. 1.पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं, 2. लोगों की ‘खर्चे पेर्चा’ कैसे रुकवाऊं, 3. युवा को रोजगार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, 4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं और 5. किसानों को और लाचार कैसे करूं।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]