UGC NET 2021 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा परिणाम UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और NTA की वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 के लिए कुल 81 विषयों की परीक्षा ली गई थी। यूजीसी नेट परीक्षा देश भर में एनटीए द्वारा तीन चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया था। वहीं दूसरा चरण 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2021 तक और तीसरा चरण 4 से 5 जनवरी 2022 तक हुआ था।
ऐसे देखें रिजल्ट:
UGC NET Result Direct Link
- सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद अब होम पेज पर ‘यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 के परिणाम में से अपने से संबंधित रिजल्ट का चुनाव करना होगा।
- यहां आपको एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करना होगा।
- अब आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएंगा, उसे चेक कर लें।
- भविष्य में आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]