CTET Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 दिसंबर सत्र का परिणाम मंगलवार (15 फरवरी, 2022) को जारी करने की संभावना है। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
सीबीएसई ने सीटीईटी 2021 उत्तर कुंजी (अनंतिम) और प्रश्न पत्र सीटीईटी उम्मीदवारों के लिए प्रतिक्रियाओं के साथ जारी किए थे। उम्मीदवारों के लिए CTET 2021 अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ 4 फरवरी 2022 तक आपत्तियां उठाने के लिए एक विंडो खोली गई थी।
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई द्वारा सीटीईटी 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी अभी तक जारी नहीं की गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कुंजी परिणाम के साथ जारी की जाएगी या परिणाम घोषित होने के बाद।
ऐसे चेंक कर सकेंगे रिजल्ट:
- सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करें और सीटीईटी दिसंबर 2021 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, अपने सीटीईटी रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- CTET 2021 का परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगा।
- अपना परिणाम जांचें और इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में आगे के उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
हालांकि, रिजल्ट को लेकर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। सीटीईटी 2021 की तारीखों में बदलाव से पहले जारी एक अधिसूचना के अनुसार, परिणाम की संभावित तिथि कल (15 फरवरी, 2022) है।
CTET 2021 पूरे भारत में 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक कंप्यूटर-आधारित (ऑनलाइन) मोड में आयोजित किया गया था। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in को फॉलों कर सकते है।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]