दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी का झंडा फहराने के लिए आईं, तो झंडा डोर के साथ उनके हाथ में जा गिरा। इस वाक्य का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लेकिन, इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने जब सोनिया गांधी का मजाक उड़ाया तो कांग्रेस ने अमित शाह का वीडियो शेयर कर मुंहतोड़ जवाब दिया।
दरअसल, सोनिया गांधी ने जब पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश की तो वह पोल से छूटकर सीधा नीचे आ गया। ऐसा माना जा रहा है कि झंडा ठीक से बंधा नहीं था, जिसकी वजह से ऐसा हुआ। बाद में सोनिया गांधी ने हाथ से ही झंडा फहरा दिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, “गिरते गिरते आख़िर पूरा गिर ही गया …”
हालांकि, सोनिया गांधी पर संबित पात्रा की चुटकी कांग्रेस के पदाधिकारियों को पसंद नहीं आई। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का एक पुराना वीडियो दिखाकर पात्रा को जवाब दिया। जो देश का राष्ट्रीय ध्वज फहराने में विफल रहे थे।
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने अमित शाह का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अचंभित पात्रा, तुम्हे शर्म नही आती। गृहमंत्री का मखौल उड़ाते हुए?”
अचंभित पात्रा, तुम्हे शर्म नही आती
गृहमंत्री का मखौल उड़ाते हुए? https://t.co/OaEXc4wWg1 pic.twitter.com/tqtnvOP2al— Srinivas BV (@srinivasiyc) December 28, 2021
झंडे गिरने के बाद सोनिया गांधी और अमित शाह दोनों के आचरण में अंतर को उजागर करने के लिए कांग्रेस समर्थकों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने तर्क दिया कि जहां शाह ने राष्ट्रीय ध्वज को पकड़ने का कोई प्रयास किए बिना उसे जमीन पर गिरने दिया था वही गांधी ने अपनी पार्टी के झंडे को हाथ में थामे रखा।
देखें कुछ ऐसे ही ट्वीट:
A flag mishap is just an accident
But how one conducts themselves at that time is imp
When Congress flag fell,Smt Sonia Gandhi kept her composure & didnt let the flag fall on ground
Amit Shah on the other hand was caught dumb founded & allowed the tricolor to fall on ground pic.twitter.com/ymNpVGgoBo
— Vinay Kumar Dokania (@VinayDokania) December 28, 2021
Pic 1 – Sonia Gandhi ji is holding the National Flag in her hands and didn't let it fall on the floor !
Pic 2 – Amit Shah is smiling with our National Flag falling on his feet !
This is the Nationalism of BJP !#CongressFoundationDay pic.twitter.com/2cQmQ9TBN9
— Chinmoyee_WithRG (@chinmoyee5) December 28, 2021
Unfortunate and it falls on Sonia Gandhi ji. https://t.co/wRH5vBAEgr
— Gayathri Raguramm ???????????? (@BJP_Gayathri_R) December 28, 2021