उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद, प्रयागराज में दंपती समेत दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या; इलाके में मचा हड़कंप

0

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में गुरुवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई है। एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।

प्रयागराज

घटना की जानकारी मिले के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ सैंपल लेने मौके पर पहुंची। मृतकों में फूलचंद, उनकी पत्नी मीनू, बेटी सपना और बेटा शिव शामिल हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि फूलचंद मजदूरी करके परिवार चलाते थे। बुधवार की रात परिरवार के सभी सदस्य खाना पीना के बाद घर में सोए थे।

एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि एक कमरे में तीन और दूसरे कमरे में बच्ची का शव मिला है। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर वार किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे आसानी से भाग गए।

मृतक के परिवार के अन्य सदस्यों ने दावा किया कि हत्याएं सुशील कुमार के साथ संपत्ति विवाद के कारण हुई है, जिसने पहले भी कई बार उन पर हमला किया था। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना की जानकारी सुबह हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पूरे गांव में छानबीन के साथ ही लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला। (इंपुट: IANS के साथ)

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleदिल्ली विधानसभा ने ‘खालिस्तानी आतंकियों’ वाले पोस्ट के लिए BJP समर्थक अभिनेत्री कंगना रनौत को किया तलब
Next article“Certified morons”: BJP MP Subramanian Swamy lashes out at Modi supporters amidst speculations over meeting with Mamata Banerjee