“काम पर नही झूठ और नफरत फैलाने पर मिलता है”: भाजपा समर्थक अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सा; कहा- गरीबों के मसीहा सोनू सूद थे इसके असली हकदार

0

भाजपा समर्थक बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ-साथ कई हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए विभिन्न हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। इस बीच, कुछ लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे है कि, कोरोना संकट में लोगों की मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद को अवॉर्ड क्यों नहीं दिया गया। इतना ही नहीं कंगना को पद्मश्री सम्मान दिए जाने पर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा जा रहा है।

सोनू सूद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता उदित राज ने भी एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उदित राज ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि पद्मश्री सम्मान सोनू सूद को मिलना चाहिए था।

उदित राज ने अपने ट्वीट में लिखा, “लोग हैरान हैं कि पदमश्री सोनू सूद को मिलना चाहिए था मिला कंगना रनौत को। किस दुनिया में हो, यहां काम पर नही झूठ और नफरत फ़ैलाने पर मिलता है।”

एडिशनल एडवोकेट जनरल ऑफ छत्तीसगढ़, अशोक बसोया ने ट्वीट कर कहा, “मेरा एक सवाल है मोदी जी से की सोनू सूद को पद्मश्री क्यों नहीं दिया गया??”

एक अन्य ने अपने ट्वीट में लिखा, “गरीबों के मसीहा सोनू सूद जी को अगर पदम श्री अवार्ड से नवाजा जाता तो बहुत अच्छा था मगर यह हुआ नहीं कोई बात नहीं हिंदुस्तान की जनता बहुत सारा प्यार सोनू सूद के लिए समेटे हुए हैं अपने दिल में सोनू भैया लव यू”

एक पत्रकार ने अपने ट्वीट में लिखा, “कोरोना काल मे लाखो लोगो की जान बचाने वाले सोनू सूद और पप्पू यादव को पद्मश्री अवार्ड लिस्ट से बाहर करना और नफरत की सौदागर कंगना रणौत को पद्मश्री अवार्ड देना ये दर्शाता है कि देश मे लोगो की मदद करने वालो की कोई वेल्यू नही है।”

बता दें कि, कंगना रनौत हमेशा अपने विवादित बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है, इसके साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।

बीतें कुछ दिनों में अभिनेता सोनू सूद अपनी फिल्मों से ज्यादा लोगों की मदद करने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। सोनू सूद ने कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के न केवल घर पहुंचने का इंतजाम कराया बल्कि उनके खाने-पीने का भी इंतजाम किया। इसके बाद से सोनू सूद की खूब तारीफ होने लगी।

Previous articleकर्नाटक: बेटे की प्रेमिका से दुष्कर्म करने के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार, नाबालिग लड़की ने लगाए गंभीर आरोप
Next articleआतंकी आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विवादित बयान, सुबह होने वाली अजान पर जताई आपत्ति