3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर; जानें लाइव अपडेट

0

लोकसभा की 3 और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना जारी है। उपचुनाव में कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। कोरोना वायरस (कोविड-9) प्रोटोकॉल के चलते चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवार द्वारा किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली व समारोह की अनुमति नहीं होगी।

फाइल फोटो

दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश के मंडी और मध्य प्रदेश के खंडवा में लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। वहीं, जिन 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें असम में पांच, पश्चिम बंगाल में चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश तथा मेघालय में तीन-तीन, बिहार, राजस्थान और कर्नाटक में दो-दो जबकि आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम तथा तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल है। इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

जानें लाइव अपडेट:

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने गोसाबा, खरदाहा, दिनहाटा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। शांतिपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है।
  • कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती है।
  • पश्चिम बंगाल उपचुनाव: गोसाबा और दिनहाटा में टीएमसी की जीत, बाकी दो सीटों पर आगे
  • नगालैंड में उपचुनाव कराने वाले इकलौते विधानसभा क्षेत्र शामटोर चेसोर में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने जीत हासिल की
  • राजस्थान उपचुनाव: धारियावाड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस जीती, वल्लभनगर में आगे
  • विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव: कांग्रेस अब हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर आगे चल रही है।
  • विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी: हिमाचल प्रदेश में अब कांग्रेस 2 सीटों पर और बीजेपी 1 (कुल 3 सीटों) पर आगे चल रही है। मध्य प्रदेश में अब बीजेपी 2 सीटों पर और कांग्रेस 1 (कुल 3 सीटों) पर आगे चल रही है।
  • पश्चिम बंगाल की सभी 4 सीटों पर टीएमसी आगे, पार्टी कार्यकर्ता मना रहे हैं जश्न
  • विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी। YSRCP आंध्र प्रदेश में 1 सीट पर आगे, भाजपा असम में 3 सीटों पर और UPPL 2 पर आगे, बिहार में जद(यू) और राजद एक-एक सीट पर आगे और INLD हरियाणा में 1 सीट पर आगे चल रही है।
  • विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर भाजपा आगे, मेघालय की 3 में से 1-1 सीट पर NPP और UDP आगे, मिजोरम की 1 सीट पर जोरम पीपुल्स मूवमेंट आगे और राजस्थान की 2 में से 1 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
  • विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी है। असम की 5 में से 1 सीट पर भाजपा आगे, बिहार की 2 में से 1 सीट पर राजद आगे, हिमाचल प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर कांग्रेस आगे और कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। पश्चिम बंगाल की 4 में से 1 सीट पर TMC आगे चल रही है।
  • तीन संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी आगे है। मध्य प्रदेश में भाजपा और दादरा और नगर हवेली में शिवसेना प्रत्याशी आगे।
  • विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव में मतगणना जारी है। असम की 5 में से 2 सीटों पर भाजपा, हरियाणा की 1 सीट पर इनेलो, हिमाचल प्रदेश की 3 में से 2 सीट पर कांग्रेस और मध्य प्रदेश की सभी 3 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
  • विधानसभा सीटों में से असम की 5 में से 1 सीट पर बीजेपी आगे, बिहार की 2 में से 1 सीट पर आरजेडी आगे, हिमाचल प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर कांग्रेस और कर्नाटक में बीजेपी और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे चल रही है।
Previous articleमनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख गिरफ्तार, ED ने 12 घंटे की पूछताछ के बाद की कार्रवाई
Next article“NCB में आकर समीर वानखेड़े ने खड़ी की प्राइवेट आर्मी, हजारों करोड़ की उगाही हुई”: नवाब मलिक ने NCB अधिकारी पर लगाया नया आरोप; देवेंद्र फडणवीस के आरोपों पर भी किया पलटवार