“सीमाओं पर घमासान है, भारत तो तब भी महान है पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है”: राहुल गांधी ने किसानों की समस्याएं, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

0

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने किसानों की समस्याएं, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है।

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘किसान परेशान है, महंगाई पहुंची आसमान है, सीमाओं पर घमासान है, भारत तो तब भी महान है, पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है।’’

उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खाद के लिए कतार में खड़े हुए किसान की मौत से जुड़ी खबर को लेकर प्रदेश की भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘धान खरीदारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी। खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गई। उप्र की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।’’

वहीं, इसी मामलो के लेकर यूपी कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, “क्या यही हैं अच्छे दिन? लखीमपुर के मोहम्मदी खीरी मंडी में किसान के धान की खरीदारी नहीं हुई और किसान ने धान में आग लगा दी। सरकार किसानों की आय दुगुना करने आई थी, परिणाम यह है कि किसानों की आय को ही खत्म कर दिया।”

बता दें कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोलते नजर आते रहे हैं। इससे पहले भी कई बार उन्होंने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम में हो रही लगातार बढ़ोतरी को लेकर केद्र सरकार को घेरा था।

Previous article“इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है”: उत्तर प्रदेश में किसान द्वारा धान की फसल जलाने का वीडियो शेयर कर वरुण गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
Next articleVarun Gandhi targets ‘system’ after UP farmer forced to burn paddy crop in viral video