उत्तर प्रदेश के आगरा में 19 अक्टूबर को पुलिस हिरासत में हुई सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार से मिलने आगरा जा रही कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को यूपी पुलिस ने लखनऊ-आगरा हाइवे पर रोक लिया था। इस दौरान वहां मौजूद कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका गांधीके साथ सेल्फी ली। वहीं, प्रियंका भी फोटो खिंचवाते समय मुस्कुराती नजर आईं। सेल्फी लिए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अब प्रियंका गांधी के साथ पुलिसकर्मियों की सेल्फी पर विवाद हो रहा है।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तस्वीर बयान कर रही है कि नारीशक्ति को भरोसा है, विश्वास है। हम नारीशक्ति को सशक्त बनाएंगे, हम नारीशक्ति को अधिकार दिलाएंगे।”
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तस्वीर बयान कर रही है कि नारीशक्ति को भरोसा है, विश्वास है।
हम नारीशक्ति को सशक्त बनाएंगे, हम नारीशक्ति को अधिकार दिलाएंगे। pic.twitter.com/UgJKsRiAPv
— Congress (@INCIndia) October 20, 2021
इस बीच, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने वाली महिला पुलिसकर्मियों की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी सेंट्रल, पुलिस नियमों के उल्लंघन की जांच करेंगे। वहीं, सीपी लखनऊ द्वारा रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
सेल्फी को लेकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की खबर के बाद प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को आड़े हाथ लिया है। प्रियंका ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है।
प्रियंका ने सेल्फी वाली तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “खबर आ रही है कि इस तस्वीर से योगी जी इतने व्यथित हो गए कि इन महिला पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करना चाहते हैं। अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले, इन कर्मठ और निष्ठावान पुलिसकर्मियों का कैरियर ख़राब करना सरकार को शोभा नहीं देता।”
खबर आ रही है कि इस तस्वीर से योगी जी इतने व्यथित हो गए कि इन महिला पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करना चाहते हैं।
अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले, इन कर्मठ और निष्ठावान पुलिसकर्मियों का कैरियर ख़राब करना सरकार को शोभा नहीं देता। pic.twitter.com/6wiGunRFEe
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 20, 2021
देर रात आगरा पहुंची प्रियंका गांधी ने अरुण वाल्मिकी के परिजनों से मुलाकात की। प्रियंका ने अरुण के परिजनों को आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है। मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि इस सदी में किसी के साथ ऐसा भी हो सकता है। उन्होंने मुझे बताया है कि वाल्मीकि समुदाय के 17-18 लोगों को अलग-अलग जगहों से उठाकर थाने ले जाया गया और फिर उन्हें बेरहमी से पीटा गया। अरुण को उसकी पत्नी के सामने ही पीटा गया।
अरुण वाल्मीकि के परिवार को न्याय दो। pic.twitter.com/z1J6sJJ3BK
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 20, 2021