उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, कहा- यूपी में 40% महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस

0

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है। लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां बैनर-पोस्टर के जरिए मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को मुख्यधारा में लाने के प्रयास में लगीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा, ”आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में हम 40% टिकट महिलाओं को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।” उन्होंने कहा कि यूपी में आरक्षण बढ़ेगा तो देश भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नारा है ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’

प्रियंका गांधी ने कहा कि ”महिलाएं राजनीति में पूरी भागीदार होंगी। 2019 के चुनाव में जब आई थी तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुछ लड़कियां मिली थी, उन्होंने बताया था कि होस्टल में लड़के लड़कियों के लिए कानून अलग थे। ये निर्णय उसके लिए जिसने गंगा यात्रा के दौरान मुझसे कहा था कि मेरे गांव में पाठशाला नहीं है। प्रयागराज की पारो के लिए जिसने हाथ पकड़कर कहा कि मैं नेता बनना चाहती हूं।”

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि ”महिला को टिकट जाति के नहीं, सक्षमता के आधार पर दिया जाएगा। उसके क्षेत्र में लोग कितना पसंद करते हैं यह आधार होगा। हमें प्रत्याशी मिलेंगे भी, लड़ेंगी भी। इस बार मजबूत नहीं होंगी तो अगली बार होंगी। 2024 में इससे अधिक महिलाओं को मौका मिल सकता है।”

प्रियंका ने कहा कि ”मेरा बस चलता तो 50 फीसदी करती। इसके पीछे मुख्य सोच ये है कि जो महिला है वो एक जुट होकर फ़ोर्स नहीं बन रही। उसे जाति धर्म में बांटा जा रहा है। उन्हें लगता है कि गैस से खुश कर लेंगे।”

Previous articleNRI के खाते से अवैध तरीके से पैसे निकालने वाले रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने HDFC बैंक के 3 कर्मचारी समेत 12 लोगों को किया गिरफ्तार
Next articleउत्तराखंड में भारी बारिश ने मचाई तबाही, नैनीताल की सड़कों पर भरा पानी; अलग-अलग जगहों पर अब तक 16 लोगों की मौत