PAC गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाते प्रियंका गांधी वाड्रा का वीडियो वायरल, लखीमपुर खीरी जाते वक्त यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया था

0

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में वह एक कमरे में झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा

बता दें कि, प्रियंका गांधी किसानों से मिलने के लिए सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी पहुंचने वाली थीं, जहां रविवार को हुई हिंसा में नौ लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन, यूपी पुलिस ने उन्हें हरगांव के पास हिरासत में ले लिया गया। प्रियंका गांधी को सीतापुर में रखा गया है।

प्रियंका गांधी को सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। जहां काफी गंदगी थी जिस पर प्रियंका ने खुद झाड़ू उठाई और सफाई करना शुरू कर दिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जहां वह कमरे में झाड़ू लगाती हुई नजर आ रही हैं।

लखीमपुर खीरी के पहले हरगांव में हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस वाहन में उन्हें कैसे ले जाया जा रहा है।

इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस मामले में ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।”

Previous articleलखीमपुर खीरी हिंसा: BJP सांसद वरुण गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, सीबीआई जांच और एक-एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की
Next articleदिल्ली के ITO इलाके में 27 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार