टोक्यो पैरालंपिक में शुक्रवार सुबह ही भारत के हिस्से एक और मेडल आ गया। टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की हाई जंप (T64) स्पर्धा में भारत के प्रवीण कुमार ने रजत पदक जीत लिया है। पैरालंपिक में यह भारत का 11वां मेडल है।
प्रवीण ने 2.07 मीटर का लंबी छलांग लगाते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस छलांग के साथ ही प्रवीण ने नया एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। पूरे मुकाबले में प्रवीण बेहतरीन लय में दिखाई दिए, लेकिन आखिरी क्षणों में पौलेंड के खिलाड़ी जॉनाथन उन पर भारी पड़े और 2.10 मीटर की छलांग लगाते हुए उन्होंने गोल्ड जीत लिया।
प्रवीण कुमार के इस सिल्वर मेडल के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या 11 हो गई है। इनमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।