मोदी कैबिनेट के विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। ख़बरों के मुताबिक, संभावना जताई जा रही है कि शाम तक कुछ और मंत्री भी इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि, केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज शाम को विस्तार किया जाएगा।
गौरतलब है कि, मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार करीब 2 साल बाद हो रहा है और करीब 40 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। वहीं कुछ मंत्रियों के काम से असंतुष्ट प्रधानमंत्री मोदी उन्हें हटा भी सकते हैं। इसी कारण मंत्रिमंडल में शामिल कुछ सदस्यों से इस्तीफे भी मांगे जा रहे हैं।
Labour Minister Santosh Gangwar and Education Minister Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank resign from the Union Cabinet, ahead of Cabinet expansion pic.twitter.com/riw7JUd1eF
— ANI (@ANI) July 7, 2021