केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसान आज सभी राज्यों के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंप रहे हैं। इस बीच, किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की अफवाह भी फैलने लगी। हालांकि, उन्होंने इन अफवाहों पर गलत बताया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी राकेश टिकैत की गिरफ्तारी को फर्जी बताया है।
दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि राकेश टिकैत को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, खुद राकेश टिकैत और दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी को महज अफवाह बताया है। जिसके बाद किसान मोर्चा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
डीसीपी ईस्ट दिल्ली के ट्विटर हैंडल ने संयुक्त किसान मोर्चा के ट्वीट पर लिखा, “फेक न्यूज! राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर गलत है। कृपया ऐसी फेक न्यूज/ट्वीट से दूर रहें। इस तरह की झूठी खबर/ट्वीट फैलाने पर कार्रवाई होगी।”
राकेश टिकैत ने ट्वीट कर भी अपनी गिरफ्तारी की खबरों को भ्रामक बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मेरी गिरफ्तारी की खबरें भ्रामक हैं। मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूं। सब सामान्य है।”
मेरी गिरफ्तारी की खबरे भ्रामक है। मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूँ। सब सामान्य हसि।#tikait #FarmersProtest pic.twitter.com/hg2gqTQzDn
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) June 26, 2021
इसके अलावा राकेश टिकैत ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में भी कहा कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस युधवीर सिंह नाम के शख्स को लेकर गई है और नाम को लेकर कुछ कन्फ्यूजन हो गया।
I have not been arrested. Police took Yudhvir Singh with them. There must be some confusion with the name: BKU's Rakesh Tikait on being asked about his arrest pic.twitter.com/VKhabVuD6h
— ANI UP (@ANINewsUP) June 26, 2021