Mizoram Class 12 Result 2021 Declared: मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार (18 जून, 2021) को मिजोरम कक्षा 12वीं का परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे MBSE की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाकर MBSE HSSLC परिणाम देख सकते हैं।
बता दें कि, देश भर में कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के कारण स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर परिणाम प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट पर या तीसरे पक्ष के परिणाम वेबसाइट Indiaresults.com के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते है। परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
मिजोरम कक्षा 12वीं परिणाम 2021 की जांच कैसे करें:
- सबसे पहले MBSE की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज टिकर पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद होम पेज के टिक पर उपलब्ध ‘MBSE HSSLC Result 2021 link’ पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगा, परिणाम की जांच करें और उसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में आगे की उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।