वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की पत्नी और मल्लिका दुआ की मां का शुक्रवार को कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया, वह लगभग पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थी। वह 61 वर्ष की थीं। 61 वर्षीय चिन्ना दुआ जाने-माने रेडियोलॉजिस्ट थी। उनके कई दोस्तों ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। चिन्ना और विनोद दोनों मई में कोरोना का शिकार हो गए थे और दोनों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।
चिन्ना दुआ ने 13 मई को सांस फूलने की शिकायत की थी और डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। एक दिन बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। वह 22 मई तक फेसबुक पर अपनी सेहत के बारे में अपडेट शेयर करती रही। विनोद दुआ ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फेसबुक पर लिखा, “चिन्ना अब और नहीं।”
विनोद दुआ ने कुछ दिनों पहले ही बताया था कि वह और उनकी पत्नी अब ठीर हो रहे हैं और जल्द ही दोनों कोविड नेगेटिव होकर घर आ जाएंगे। चिन्ना दुआ के निधन की खबर सुनने के बाद उनका परिवार और करीबी दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
चिन्ना के दोस्तों का कहना है कि वह खुलकर अपनी लाइफ जीती थीं। उनकी सिंगिंग सभी के दिलों को छू देती थी, वह बेहद अच्छी पत्नी, मां और दोस्त थीं।