AAP के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का कोरोना वायरस से निधन, सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने जताया शोक

0

दिल्ली के राजौरी गार्डन से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रह चुके जरनैल सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह उनके निधन की पुष्टि की गई है। उनकी मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दुख जताया है।

जरनैल सिंह
फाइल फोटो: सोशल मीडिया

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जरनैल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह जी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।’’

सिसोदिया ने सिंह को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है। 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज़ हमारे बीच से चली गई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।’’

ख़बरों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि कोरोना पीड़ित होने के बाद जरनैल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि, तात्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर जरनैल सिंह चर्चा में आए थे। इसके बाद ही उन्होंने आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ा और जीत मिली। इससे पहले जरनैल सिंह 1984 के दंगों का विरोध कर अपनी अलग पहंचान बनाई थी।

Previous articleGujarat Class 10 Board Exams 2021 Cancelled: गुजरात में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, सभी छात्र अगली कक्षा में होंगे प्रोन्नत; अधिक जानकारी के लिए gsebeservice.com को करे फॉलो
Next articleEid Mubarak 2021: अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, दीया मिर्जा, सुष्मिता सेन, करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में फैंस को दी ईद की बधाई