कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाद्रा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ऐहतियातन खुद को पृथक करते हुए असम और तमिलनाडु का प्रस्तावित चुनावी दौरा रद्द कर दिया है। प्रियंका ने अपनी कोरोना जांच भी कराई है, जिसमें उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव है।

कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के बाद प्रियंका गांधी ने असम का चुनावी दौरा रद्द कर दिया हैं। क्योंकि, टेस्ट निगेटिव आने के बाद भी प्रोटोटॉल को मानते हुए प्रियंका गांधी ने आइसोलेशन में जाने का फैसला लिया है। प्रियंका ने अपना असम दौरा रद्द करने की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के संपर्क में आने के कारण उन्हें चुनावी दौरे रद्द करने पड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से माफी मांगते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है, इसलिए वह दिशानिर्देश का पालन कर रही हैं।
प्रियंका ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में लिखा, “हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।”
प्रियंका गांधी ने कहा, “सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि मैं कोरोना संक्रमित रोगी के संपर्क में आ गई हूं, हालांकि मेरी रिपोर्ट नेगेटिव है। लेकिन डॉक्टरों ने मुझे आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है और दुर्भाग्य से मुझे उस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है जो आज(शुक्रवार को) असम अभियान के लिए और कल (शनिवार को) तमिलानाडु के लिए और परसो (रविवार को) केरल के लिए निर्धारित था।”
उन्होंने कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों की जीत की कामना की। कांग्रेस महासचिव असम में शुक्रवार को अंतिम चरण के मतदान से पहले तीन रैलियों को संबोधित करने वाले थे।
हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ pic.twitter.com/B1PlDyR8rc
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 2, 2021
बता दें कि, असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज प्रियंका गांधी असम में रैली करने वाली थीं, जिसे अब उसे रद्द कर दिया गया है।