बिहार में 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में खेत में मिली पीड़िता

0

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो लोगों ने एक 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की को जिले के एक गांव में एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि लड़की का कथित तौर पर उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह बुधवार सुबह किसी काम के लिए बाहर गई थी। बोचहां पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, दो लोगों ने उसे एक खेत में देखा और फिर एकांत इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने आरोप लगाया है कि जब तक वह बेहोश नहीं हो गई, तब तक उन लोगों ने करीब पांच घंटे तक उसके साथ नृशंस व्यवहार किया किया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी श्याम कुमार ने कहा, उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जैसे ही लड़की घंटों तक गायब रही, उसके परिवार के सदस्यों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। वे खेत पर पहुंचे, जहां लड़की अचेत अवस्था में पाई गई। बाद में उसने अपनी मां के लिए घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा, हमने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

बता दें कि, बिहार में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहा है। जो चीख-चीख कर बता रहे है कि, राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Previous articleVIDEO: GNCTD संशोधन बिल पर बहस के दौरान राज्यसभा में TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन और BJP नेता भिड़े, जेपी नड्डा ने संभाली कमान
Next articleलेटर विवाद: गृहमंत्री अनिल देशमुख बोले- अगर CM मेरे खिलाफ जांच का आदेश देते हैं तो इसका स्वागत करूंगा, आरोपों पर हो “दूध का दूध, पानी का पानी”