केंद्र सरकार सिर्फ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में ढकेलती जा रही है: राहुल गांधी

0

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढोतरी के खिलाफ शुक्रवार को सोशल मीडिया अभियान शुरू किया। इस बीच, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने लोगों से ‘स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज’ अभियान से जुड़कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेलती जा रही है। देश के विनाश के खिलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए। #SpeakUpAgainstPriceRise कैम्पेन से जुड़िए।’’

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार की ओर से उठाए गए हर कदम से आम लोगों की जेब खाली हुई है। देश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे और अपनी आवाज उठाएंगे।’’

कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर कई सामानों के दाम की लिस्ट भी साझा की गई है। जिनमें साल 2013 और साल 2021 के बीच दामों के अंतर को दर्शाया गया है।

बता दें कि, बीते कुछ दिनों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर के दामों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि केंद्र सरकार लगातार निशाने पर है। दिल्ली में पेट्रोल 91.17, डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। जबकि एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बीते दिनों लगातार बढ़े जिसके बाद सिलेंडर की कीमत 800 के पार चली गई है।

Previous article“दो लाइन सुनकर कपार झनझना गया, लोग सुनते कैसे हैं?”: ‘रिपब्लिक टीवी’ के संस्थापक अर्नब गोस्वामी की एंकरिंग का NDTV के एंकर रवीश कुमार ने उड़ाया मजाक, शेयर किया वीडियो
Next articleकंगना रनौत की मुश्‍क‍िलें बढ़ीं, महाराष्ट्र विधानसभा की विशेषाधिकार हनन समिति ने अगले सत्र तक अभिनेत्री को पेश होने के लिए कहा