अपने विवादित बयानों को लेकर मीडिया की सुर्ख़ियों में रहने वाली भाजपा समर्थक बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं, लोग उन्हें ट्रोल करते हुए उनकी पुरानी तस्वीर शेयर कर रहे हैं। कंगना ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में अमेरिकन जीन्स और उसकी मार्केटिंग पर तंज कसा है। अभिनेत्री के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर यूजर्स ने वैसी ही फटी हुई जींस में कंगना की तस्वीरें शेयर कर उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।
दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में उन्होंने पुराने वक्त में महिलाओं के पहनावे को सम्मानजनक बताया। इसके साथ ही उन्होंने इससे आज की ‘एचीवर महिलाओं’ के पहनावे की भी तुलना की है। कंगना के इस ट्वीट को दीपिका पादुकोण के एक जींस के एड पर निशाना माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है।
कंगना रनौत ने भारत, जापान और सीरिया की तीन “प्राचीन” महिलाओं की तस्वीर साझा की- जिनमें से प्रत्येक ने अपने देश के पारंपरिक कपड़े पहने हैं। 1885 में फोटो खिंचवाने वाली तीनों महिलाओं ने अपने देश के पारंपरिक कपड़े पहने हैं, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, “ये ट्वीट प्राचीन महिलाओं की प्रशंसा में है, जिन्होंने न सिर्फ अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया, बल्कि अपनी पूरी सभ्यता, संस्कृतियों और राष्ट्र का भी प्रतिनिधित्व किया। आज के समय में ऐसे एचीवर्स की तस्वीरें क्लिक की जाती हैं तो वे फटी हुई अमेरिकी जीन्स और पोछे जैसे ब्लाउज में नजर आती हैं, जो अमेरिकी मार्केटिंग के अलावा किसी का भी प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।”
Appreciation tweet for ancient women who not only represented their individuality but their entire civilisation,cultures and nations. Today if such achievers are to be clicked they will all wear torn American jeans n rags like blouses,representing nothing but American marketing. pic.twitter.com/0k2yjUuF07
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 3, 2021
कंगना रनौत अपने इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। कई यूजर्स ने कंगना रनौत की पुरानी फोटो शेयर की जिसमें कंगना फटी हुई जींस पहने हुए नजर आ रही हैं।
देखें कुछ ऐसे ही ट्वीट:
Today if such ''achievers'' are to be clicked they will all wear torn American jeans n rags like blouses, representing nothing but American marketing. ?♂️??? pic.twitter.com/lnaTB0A3xk
— jaitrejait ?? (@jaitrejait) March 4, 2021
— Smita Paul (@smita_paul) March 3, 2021
I know right? pic.twitter.com/MU7ogrOpQC
— Aap Chronology Samajh Lijiye (@sooperpower2020) March 3, 2021
THE HYPOCRISY THO!! https://t.co/tjUnyLTWTl pic.twitter.com/8S72Q5OeVX
— Pk ?? (@jmsgevr) March 4, 2021
Kanagana- Peeche ka kahan hai??
Also kanagana- offfooo Indians it’s backlessss! ? pic.twitter.com/1eXMbTDeWI— Radhika Sharma (@Raaadshaaar) March 3, 2021
representing nothing but foreign marketing ???
1. Burberry blue dress
2. Christian Dior Dress & shoes
3. Madison- shirt, Victoria Beckham- skirt
4. Louis Vitton tote pic.twitter.com/4UFC65kFZY— jaitrejait ?? (@jaitrejait) March 3, 2021
Aap khud bhi bta do ki ye koun se desh ko represent kar rahe ho .. pic.twitter.com/JQ9kYAmYQW
— wajid nizam (@WajidNizam) March 3, 2021
Aur ye pooran bhartiye naari hai…. Kb tk doosro te jealous feel krti rhogi…. @KanganaTeam pic.twitter.com/6wsLUvlb4w
— Harinderpal Singh (@harinder_purba) March 4, 2021