मध्य प्रदेश: इंदौर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हेटल मैनेजर समेत 12 लोग गिरफ्तार

0

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। बताया जा रह है कि यह सेक्स रैकेट होटल में संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने दो होटल मैनेजर समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। ख़बरों के मुताबिक, इस रैकेट को चलाने वाले पहले अपने गिरोह की लड़कियों की फर्जी शादी करवाते थे और फिर दूल्हे पक्ष से मोटी रकम वसूलते थे।

मध्य प्रदेश
फाइल फोटो

इंदौर की राजेंद्र नदर में पुलिस ने मंगलवार को दो होटलों में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इस दौरान 12 लोगों की गिरफ़्तारी की गई। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सेक्स रैकेट चलाने वाले दो सरगना अपने गिरोह की लड़कियों की शादी भी करवाते थे। इसके बदले ये लोग दूल्हे पक्ष से मोटी रकम वसूलते और फिर विवाद कर लड़की को वापस बुलवा लेते थे।

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे के मुताबिक, आरोपियों को रिमांड लेकर पूछताछ की गई है। इस दौरान पूछताछ में यह पता चला कि गिरोह चलाने वाले कमल और कुलदीप जिन लड़कों को आसानी से शादी के लिए लड़कियां नहीं मिलती थीं, उनसे पैसा लेकर अपने गिरोह की युवतियों से करवा देते थे। इसके एवज में वह मोटी रकम दूल्हे पक्ष से वसूलते थे। शादी के कुछ दिन बाद लड़कियां वापस भी बुलवा लेते थे।

पुलिस ने गिरोह के सरगना कमल और कुलदीप के अलावा दोनों होटल के मैनेजर, तीन ग्राहक और पांच लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गिरोह व्हाट्सएप के जरिए सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था। होटल से यह गिरोह संचालित होता था।

Previous articleArnab COVID-19 vaccine? Amitabh Bachchan asks KBC contestant question for Rs 20,000, left hugely impressed by answer; Arnab Goswami faces arrest in TRP Scam case
Next articleBMC ने बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा- अवैध निर्माण के मामले में ‘आदतन अपराधी’ हैं सोनू सूद