उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक मंदिर के पुजारी को लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद को लेकर गोली मार दी गई। पुलिस ने कहा कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित सम्राट दास, राम जानकी मंदिर में पुजारी हैं।
गोंडा के कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी को शनिवार रात लगभग दो बजे हमलवारों ने गोली मार दी। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन रविवार तड़के इलाज के लिए लखनऊ रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है। हमले के पीछे भूमाफियाओं का हाथ बताया जा रहा है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
एसपी शैलेश पांडेय के मुताबिक, ‘राम जानकी मंदिर में दो पुजारी रहते हैं। इनमें से एक पुजारी सम्राट सिंह को रात दो बजे गोली मारने की सूचना मिली थी। गोली उनके बायें कंधे से लगकर निकल गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और पुजारी को जिला अस्पताल लाया गया। उनकी स्थिति नॉर्मल थी और लखनऊ केजीएमयू रिफर किया गया। फिलहाल स्थिति नॉर्मल है।’
#गोंडा में रामजानकी मंदिर के पुजारी सम्राट सिंह पर हमले को लेकर एसपी शैलेश पांडेय ने जानकारी दी pic.twitter.com/lCr4u5yVEy
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) October 11, 2020
इस मामले में मुंबई कांग्रेस के नेता संजय निरूपम ने साधु-संतों पर हमले को लेकर सवाल उठाया है। संजय ने ट्वीट किया, ‘गोंडा, यूपी में कल एक मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला हुआ। मैंने कल ही कहा था, ‘यह एक खतरनाक ट्रेंड है। साधु-संतों पर हमले क्यों बढ़ रहे हैं, इसकी तह में जाना जरूरी है और इसे रोकने का पुख्ता इंतजाम सभी सरकारों को गंभीरता से करनी चाहिए।’
गोंडा,यूपी में कल एक मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला हुआ।
मैंने कल ही कहा था, यह एक खतरनाक ट्रेंड है।
साधू-संतों पर हमले क्यों बढ़ रहे हैं, इसकी तह में जाना जरूरी है और इसे रोकने का पुख्ता इंतजाम सभी सरकारों को गंभीरता से करनी चाहिए।#Gonda https://t.co/KsjefvXffa— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 11, 2020
यूपी कांग्रेस ने घटना को लेकर ट्वीट करते हुए भूमाफियाओं और सरकार की मिलीभगत का आरोप लगाया। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘गोंडा में रामजानकी मंदिर के पुजारी बाबा सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी। बाबा की हालत गंभीर है। योगी जी के राज में भूमाफियाओं और सरकारी वसूली गैंग की मिलीभगत ने कानून व्यवस्था की ऐसी की तैसी करके रख दिया है। साधु संत भी सुरक्षित नहीं हैं।’
गोंडा में रामजानकी मंदिर के पुजारी बाबा सम्राट दास को भूमाफियाओं ने गोली मार दी।
बाबा की हालत गंभीर है।योगी जी के राज में भूमाफियाओं और सरकारी वसूली गैंग की मिलीभगत ने कानून व्यवस्था की ऐसी की तैसी करके रख दिया है।
साधु संत भी सुरक्षित नहीं हैं। pic.twitter.com/LNH6Ua8wvl— Bundelkhand Congress (@INCBundelkhand) October 11, 2020