चीन से LAC पर तनाव के बावजूद भारतीय सेना ने दिखाई मानवता, 3 चीनी नागरिकों की बचाई जान; खाना और ऑक्सीजन देकर की मदद

0

भारत और चीन के बीच सीमा पर सैन्य गतिरोध के बावजूद भारतीय सेना के जवानों के मानवता और उदारता की मिसाल पेश करते हुए उत्तरी सिक्किम में फंसे चीनी नागरिकों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। देश के जवान चीनी नागरिकों को परेशानी में देख अपना धर्म निभाने से पीछे नहीं रहे।

भारतीय सेना

दरअसल, तीन चीनी नागरिक उत्तरी सिक्किम में 17,500 फीट की ऊंचाई पर अपना रास्ता भटक गए थे, जिसके बाद भारतीय सेना ने उनकी मदद की। घटना 3 सितंबर की है। यह ऐसे समय हुआ है, जब दोनों देश की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में पिछले चार माह से एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।

चीनी नागरिकों की जिंदगी पर संकट के बादल मंडराते देख, भारतीय सेना के जवान तुरंत उनके पास पहुंचे और कठोर जलवायु परिस्थितियों में मेडिकल सहायता, खाना और गर्म कपड़े की मदद पहुंचाई। भारतीय सेना ने उन्हें उनके गंतव्य के बारे में उचित जानकारी दी और वह वापस चले गए।

सेना की ओर जारी बयान के मुताबिक, चीनी नागरिकों की जान खतरे में देखते हुए भारतीय सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। तीन चीनी नागरिक, जिसमें एक महिला और दो पुरुष थे, शून्य से कम तापमान होने के चलते मुश्किल में थे। भारतीय जवानों ने उन्हें बचाने के लिए ऑक्सीजन, खाना और गर्म कपड़ों के साथ चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

यही नहीं, भारतीय जवानों ने गंतव्य तक पहुंचने में उनकी मदद करने के लिए उचित रास्ते की भी जानकारी दी, जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने उनकी त्वरित सहायता के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार जताया है।

Previous articleGUJCET Result 2020: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2020 का रिजल्ट gseb.org पर जारी, स्टूडेंट्स ऐसे करें चेक
Next articleबिहार: पटना में शराब माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड, एएसआई के पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती