फ्रीलांस पत्रकार प्रशांत कनौजिया (Prashant Kanojia) को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस ने प्रशांत कनौजिया को साउथ दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। प्रशांत कनौजिया के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में विवादित ट्वीट को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राम मंदिर व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पत्रकार प्रशांत कनौजिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि, उन्होंने जाति-धर्म को बांटने वाली टिप्पणी की थी।
Freelance journalist Prashant Kanojia arrested by Uttar Pradesh Police from his Delhi residence over a social media post about Ayodhya's Ram Temple. (File Photo) pic.twitter.com/SES675AOhV
— ANI (@ANI) August 18, 2020
बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर प्रशांत कनौजिया को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, एक बार फिर से प्रशांत कन्नौजिया की गिरफ्तारी होने पर पर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।