कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में अपराध की लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर हमला करते हुए शनिवार (1 अगस्त) को कहा कि अपराध की वारदातों पर अंकुश लगाने में वह असफल साबित हो रही है।
बता दें कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका योगी सरकार पर राज्य में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लगातार हमला कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है। प्रियंका ने राज्य सरकार पर बुलंदशहर में हुई अपहरण की घटना को लेकर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि वह अपराध रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है।
प्रियंका योगी ने अपने ट्वीट में कहा, “उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैलता जा रहा है। क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है। बुलंदशहर में श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी का आठ दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली। कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं। पता नहीं सरकार कब तक सोएगी।”
उप्र में जंगलराज फैलता जा रहा है।
क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है।बुलंदशहर में श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली।
कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं।
पता नहीं सरकार कब तक सोएगी?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 1, 2020
यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस महासचिव प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार पर हमला बोल रही हैं। उन्होंने हमेंशा सरकार से प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सवाल पूछती रही है।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में अपराधी सरेआम घूम रहे हैं, लेकिन प्रदेश की योगी सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। विपक्ष लगातार सरकार से सवाल पूछ रहे है कि क्या प्रदेश की भाजपा की सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है?