कुख्यात अपराधी एवं कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया। गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर पर अब तरह-तरह के सवाल भी उठने लग गए है। कानपुर के बिकरू गांव में मुठभेड़ में अपनी जान गंवाने वाले कांस्टेबल सुल्तान सिंह की पत्नी उर्मिला वर्मा ने कहा कि विकास दुबे के मारे जाने के बाद अब कैसे सामने आएगा कि कौन उसे समर्थन दे रहा था?
कानपुर के बिकरू गांव में मुठभेड़ में अपनी जान गंवाने वाले कांस्टेबल सुल्तान सिंह की पत्नी उर्मिला वर्मा ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, “मैं संतुष्ट हूं। लेकिन अब यह कैसे सामने आएगा कि कौन उसे (विकास दुबे) समर्थन दे रहा था? उससे पूछताछ करके यह खुलासा नहीं किया जा सका।”
I'm satisfied. But now how will it come into fore as to who were backing him (Vikas Dubey)? It could have been unraveled by questioning him: Urmila Verma, wife of constable Sultan Singh who lost his life in an encounter at Kanpur's Bikru village on July 3#vikasDubeyEncounter pic.twitter.com/Y1jCFHPO1X
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल के डॉक्टर आरबी कमल ने बताया कि, तीन घायल पुलिस कर्मियों की हालत स्थिर है। विकास दुबे को यहां मृत लाया गया था, उसको चार गोली लगी थी। तीन गोली विकास दुबे के सीने में लगी थी और एक हाथ में।
The condition of the 3 injured police personnel is stable; bullets brushed by two of them. #VikasDubey had 3 bullet injuries on the chest and one on his arm: Dr RB Kamal, Principal, LLR Hospital, Kanpur pic.twitter.com/sdvUqgO8TH
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
यूपी के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा, “विकास दुबे जब आ रहा था, तब गाड़ी पलट गई उसके बाद उसने पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश की और भागा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, वो घायल हुआ और अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। इसको लेकर अधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।”
After car overturned, #VikasDubey tried to snatch Police weapon & attempted to flee after which there was retaliatory fire by Police in which he was injured. He was declared dead after being taken to hospital. We'll issue official statement soon: UP ADG law & order Prashant Kumar pic.twitter.com/L5IH7hqID3
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
कानपुर के एडीजी जेएन सिंह ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ की गाड़ियां विकास को उज्जैन से ला आ रही थी, तभी अचानक एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उसमें बैठे विकास दुबे ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ हुई और वह घायल हो गया। सिंह ने बताया कि हादसे के बाद दुबे ने एक एसटीएफकर्मी की पिस्तौल छीन ली और भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेर लिया और दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि विकास को तुरंत हैलट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए है।
#WATCH Injured policemen brought to Lala Lajpat Rai Hospital in Kanpur, following encounter of gangster #VikasDubey ( Note: Graphic content) pic.twitter.com/p6Qm7takJS
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020
#WATCH Forensic team arrives at the site of UP STF car convoy accident and encounter of #VikasDubey in Kanpur. pic.twitter.com/ktWoqguMWy
— ANI UP (@ANINewsUP) July 10, 2020