गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मां सरला देवी बोलीं- सरकार जो उचित समझे वो करे

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिस वालों की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां सरला देवी ने कहा कि सरकार को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ा गया है।

विकास दुबे

विकास के पकड़े जाने के बाद उसकी मां सरला देवी ने कहा कि “वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करता था और उनका श्रृंगार करवाता था। सरकार जो उचित हो करेगी। हमारे कहने से कुछ नहीं होगा।” उन्होंने कहा कि भोले बाबा ने ही आज मेरे बेटे की जान बचाई है। सरला देवी ने कहा कि टीवी से उन्हें विकास की गिरफ्तारी की जानकारी मिली। अब सरकार जो करना चाहती है करे। सरकार बहुत बड़ी है। हमें नहीं पता क्या करना चाहिए।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है। यूपी पुलिस विकास को लेने के लिए मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो चुकी है। इस मामले में अन्य दोषियों की तलाश जारी है। हम तब तक आराम नहीं करेंगे। जब तक की सारे दोषी पकड़े नहीं जाते।

 

उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद फरार चल रहा विकास दुबे को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विकास दुबे उज्जैन के महाकाल में दर्शन के लिए गया था, तभी वहां के गार्ड ने पहचाना। जिसके बाद वहां की पुलिस एक्शन में आई और उसे वहीं धर लिया।

गैंगस्टर विकास दुबे ने पिछले शुक्रवार को कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही विकास दुबे कानपुर पुलिस के लिए मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शुमार है। विकास दुबे इस नरसंहार का एक नामजद आरोपी था। बता दें कि, उसकी तलाश कई राज्यों की पुलिस कर रही थी। विकास दुबे लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

Previous articleTerrorist Vikas Dubey slapped by cop after taken into custody from Ujjain’s Mahakal Temple
Next articleMBOSE HSSLC Result 2020: Meghalaya Board of School Education declares MBOSE HSSLC Results 2020 for Class 12 @ megresults.nic.in