छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने BJP प्रवक्ता संबित पात्रा को बताया ‘कायर’

0

हमेशा अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कायर बताया है। कांग्रेस ने कहा कि, कायरों की टोली का हर पियादा कानून का सामना करेगा, कितना भी छिप लें चाहे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस

बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ भी छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांकेर जिला के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वाधवानी ने तजिंदर बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “अच्छा मुझे अभी मालूम पड़ा की सरदार तजिंदर पाल सिंह बग्गा पर भी कांग्रेसियों ने FIR किया है। ये कांग्रेसी राजीव गाँधी को भरे कोर्ट में पूरा घसीट कर expose कर के ही चैन लेंगे.. चलो दोबारा केस हो जाए.. राजीव गाँधी का 84 के दंगो में हाथ था या नहीं? दोस्तों आप क्या मानते है.. हाथ था?”

संबित पात्रा इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लिखा, “भाजपा के एक प्रवक्ता को 20 मई को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पेश होने का नोटिस मिला था। कायर डर के कारण पेश नहीं हुआ है, दोबारा नोटिस गया है।
कायरों की टोली का हर पियादा कानून का सामना करेगा, कितना भी छिप लें चाहे। घर पर सिलने और थाने में अंतर होता है। भागो मत, सामना करो कायरों।”

बता दें कि, तजिंदर पाल सिंह बग्गा से पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी पूर्व पीएम राजीव गांधी पर टिप्पणी की थी। साथ ही उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ भी अमर्यादित टिप्पणी की थी। संबित के खिलाफ भी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आईपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। संबित को छत्तीसगढ़ पुलिस ने नोटिस भी जारी किया था।

Previous articleबॉलीवुड और टीवी के मशहूर सितारों ने अपने अंदाज में फैंस को दी ईद की मुबारकबाद
Next articleनोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन में लगी भीषण आग, हजारों फाइलें जल कर नष्ट, जांच के लिए कमेटी गठित