महाराष्ट्र: BJP के विरोध प्रदर्शन में बिना मास्क लगाए दिखे छोटे बच्चे, आदित्य ठाकरे ने फोटो शेयर कर साधा निशाना

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की ‘महाविकास अघाडी’ सरकार के खिलाफ भाजपा का यह प्रदर्शन कोरोना वायरस महामारी से निपटने में विफल होने को लेकर था। लेकिन इस विरोध प्रदर्शन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसको लेकर भाजपा ही सरकार और लोगों के निशाने पर आ गई है।

महाराष्ट्र
Photo: @AUThackeray

गौरतलब है कि, इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने किया था। राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल सहित कई भाजपा नेता भी महाराष्ट्र भाजपा मुख्यालय में काले मास्क पहनकर एकत्रित हुए और एक दूसरे से कुछ दूरी पर खड़े थे।

विरोध की तस्वीरें साझा करते हुए देवेंद्र फडनवीस ने ट्वीट किया, “अधिकांश मामले, अधिकांश मौतें। स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। यह सरकार की विफलता है, हमने हमेशा राज्य सरकार के साथ सहयोग किया है। लेकिन लोगों को अब और कितना सहन करना पड़ेगा? मैंने राज्य भाजपा मुख्यालय में “महाराष्ट्र बचाओ” आंदोलन में भाग लिया।

लेकिन ट्विटर पर तस्वीरों में बच्चों को कम मास्क के साथ विरोध प्रदर्शन में भाग लेते देखा गया है। बताया जा रहा है विरोध में बच्चों की तस्वीरें उसी स्थान से नहीं हैं, जहां पूर्व मुख्यमंत्री ने विरोध किया था। राज्य भर में कई भाजपा नेताओं ने अपने अपने के क्षेत्रों में इस प्रकार विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन लॉकडाउन के दौरान विरोध प्रदर्शन करना, विशेष रूप से राजनीतिक विरोध प्रदर्शन जिसमें बच्चों को शामिल किया गया था।

शिवसेना ने भाजपा पर लॉकडाउन के दौरान विरोध प्रदर्शन करने को लेकर हमला किया। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, “बेहद शर्मनाक, राजनीतिक विरोध के लिए भाजपा के लोगों ने बच्चों कड़ी धूप में बाहर खड़ा कर दिया। वह भी बिना मास्क और बिना चेहरे को ढके हुए, हमें उन्हें बचाना है। कोरोना को भूल गए, पॉलिटिक्स प्यारा है।”

एक अन्य ट्वीट में आदित्य ठाकरे ने लिखा, “एक राजनीतिक पार्टी की राज्य इकाई ने एक नया निम्न और एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है- राजनीति में लिप्त होने और भय, घृणा और विभाजन फैलाने वाली दुनिया की एकमात्र पार्टी जब दुनिया एक दूसरे की मदद करने के लिए यह सब भूल गई है। यह पार्टी महामारी को भूल गई है।”

Previous articleलॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए मसीहा बनकर सामने आए अभिनेता सोनू सूद, ट्विटर पर कुछ इस कर रहें है रिप्लाई
Next articleवर्ल्ड कप में अंबाती रायडू को बाहर रखने पर गौतम गंभीर और एमएसके प्रसाद के बीच हुई तीखी बहस