VIDEO: आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी की फिसली जबान, बोलीं- ‘पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने 40 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन’, ट्रोल होने पर दी सफाई

0

कोरोना लॉकडाउन के बढ़ने की ख़बरों के बीच हिंदी समाचार चैनल आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स चित्रा त्रिपाठी को जमकर ट्रोल कर रहे है। वहीं, ट्रोल होने के बाद आज तक की एंकर से ट्वीट कर अपनी सफाई भी दी है।

40 अप्रैल

दरअसल, कोरोना लॉकडाउन की खबरों के बीच आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी से बड़ी चूक हो गई। इस वीडियो में चित्रा त्रिपाठी ने कहा कि 40 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ गया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल ने 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस खबर को पढ़ते हुए चित्रा त्रिपाठी ने 30 की जगह 40 अप्रैल बोल दिया। इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगें।

सोशल मीडिया पर लोग प्रतिष्ठित न्यूज चैनल की एंकर का मजाक उड़ा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने समय रहते गलती मानी और ट्विटर पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि, उनके दिमाग में 40 लोगों की मौत का आकड़ा घूम रहा था। जिसकी वजह से ब्रेकिंग में वो 40 अप्रैल बोल गईं।

चित्रा त्रिपाठी ने अपने ट्वीट में लिखा, “स्क्रीन का टॉप बैंड देखें। कल चौबीस घंटे में 40 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं आँकड़ा दिमाग़ में घूम रहा था। चालीस लोगों की कोरोना से एक दिन में मौत परेशान करती है। वहीं, आँकड़ा दिमाग़ में रह गया था, इसीलिये ऐसा हो गया।”

अपने इस वीडियो को लेकर आज तक की एंकर चित्रा त्रिपाठी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “40 अप्रैल तक बढ़ाया लॉक डाउन!! आजतक के एंकर चित्रा त्रिपाठी ने फरमाया है, शायद गलती हुई हो!!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अब दुनिया वाकई खत्म होने के कगार पर है, सब सठिया रहे है।”

देखें कुछ ऐसे ही ट्वीट

Previous articleकोरोना वायरस: दिल्ली में हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या 33 से बढ़कर 43 हुई
Next articleLockdown 2.0: Prime Minister Narendra Modi to address the nation at 10 AM on 14 April