कॉमेडियन भारती सिंह ने पति से पूछा ‘क्या बात है आजकल पीते नहीं हो’, पति ने दिया ऐसा जवाब की वीडियो हुआ वायरल

0

द कपिल शर्मा शो की भारती सिंह का एक टिक टॉक इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति (हर्ष लिम्बाच्या) से शराब पीने के बारे में पूछती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

भारती सिंह

अपने इस टिक टॉक वीडियो में कॉमेडियन-एक्ट्रेस भारती सिंह पति से पूछती हैं कि ‘क्या बात है आज कल आप पीते नहीं हो, छोड़ दिया क्या?’ इस पर भारती सिंह के पति उन्हें जवाब देते हुए कहते है, ‘ठेके ही बंद हैं।’ इसमें वह पंजाबी भाषा में बात करती दिखाई दे रही हैं। पति का जवाब सुनते ही भारती सिंह का चेहरा उतर जाता है। कॉमेडियन का यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए भारती सिंह ने लिखा, “बेचारा हर्ष लिम्बाच्या, एक तो लॉकडाउन, ऊपर से वाइन शॉप भी बंद है।” भारती सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इस पर उनके फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि, भारती सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है।

बता दें कि, भारती सिंह ने हाल ही में पहली बार एक सनसनीखेज राज़ से पर्दा उठाते हुए कहा था कि कैसे उनके गांव वालों ने उनकी मां का बहिष्कार किया था जब उन्होंने एक कॉमेडियन के रूप में अपना करियर बनाने का फैसला किया था। भारती ने कहा था कि वह अपने सपने को वास्तव में केवल इसलिए सच में तब्दील कर सकी क्योंकि उनकी मां ने उसका साथ देना जारी रखा। उन्होंने इस राज़ से पर्दा सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो में उठाया।

Previous articleकोरोना वायरस से पद्मश्री निर्मल सिंह का निधन, 24 घंटे पहले ही टेस्ट में मिले थे पॉजिटव
Next articleहरियाणा में कोरोना वायरस से पहली मौत, 67 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम