दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को घेरने की कोशिश की। लेकिन अपने इस ट्वीट को लेकर अमित शाह खुद सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए, लोग भाजपा के पूर्व अध्यक्ष को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार (28 जनवरी) को दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, “अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था। कल दिल्ली भाजपा के आठों सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका क्या हाल है… इनकी बदहाली ने आपकी ‘शिक्षा की क्रांति’ के दावों की पोल खोल दी। अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा।”
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीट में दिल्ली में 7 की जगह 8 सांसद बता दिए। जिसको लेकर वो अब सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। उनके इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था। कल दिल्ली भाजपा के आठों सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका क्या हाल है…
इनकी बदहाली ने आपकी ‘शिक्षा की क्रांति’ के दावों की पोल खोल दी।
अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा… pic.twitter.com/gjzgaix2rA
— Amit Shah (@AmitShah) January 28, 2020
एक यूजर ने लिखा, “दिल्ली मे सांसद ही 7 सात है, तो आपने दिल्ली के 8 सांसद कहां भेज दिए, झूठ तो सोच के बोले।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “दिल्ली में 7 संसदीय क्षेत्र है और आप 8 सांसद ले आए, ओवरडोज नशे का परिणाम यही होता है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बधाई हो गृह मंत्री को जिन्होंने रातों रात दिल्ली में एक और सांसद को पैदा कर दिया!!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “दिल्ली में 8 सांसद होंगे तो मै 15-15 लाख हर एक अमीर आदमी के अकाउंट में मुफ्त में भेजूंगा।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “अमित शाह जी दिल्ली में सिर्फ सात सांसद है लेकिन आप आठ बता रहे है। आप बाहरी लोग हे आपको दिल्ली कि कोई जानकारी नहीं और आप झूठ और नफ़रत की राजनीति करते है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “जिसको यह तक पता नहीं कि दिल्ली में कितने सांसद है वो आज दिल्ली चुनाव जीतने निकला है।” बता दें कि, इसी तरह तमाम यूजर्स उनके इस ट्वीट पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें है।
देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट
Who is the 8th parliamentarian in Delhi? I thought Delhi only had 7 MPs. https://t.co/4IlPcYU8ei
— Rohini Singh (@rohini_sgh) January 28, 2020
जिसको यह तक पता नहीं कि दिल्ली में कितने सांसद है वो आज दिल्ली चुनाव जीतने निकला है।
— Vipin Rathaur (@VipinRathaur) January 28, 2020
दिल्ली में 7 संसदीय क्षेत्र है और आप 8 सांसद ले आए, ओवरडोज नशे का परिणाम यही होता है
— Bunty Tripathi (@buntytrip) January 28, 2020
ये है बीजेपी का प्रचार…500/- रुपया दिहाड़ी! pic.twitter.com/nVO5GJaFUC
— डायाराम रेबारी ?? (@DAYARAMRABARI) January 28, 2020
दिल्ली मे सांसद ही 7 सात है, तो आपने दिल्ली के 8 सांसद कहाँ भेज दिए, झूठ तो सोच के बोले।
— Aniket (@anshul29061994) January 28, 2020
यह आठवाँ अजूबा कहाँ से आ गया दिल्ली में ?
7 नमूने कम थे क्या ?
— Sameer Naqvi (@qshaikhu) January 28, 2020
दिल्ली में तो 7 सांसद है।
ये आठवा कब पैदा होगया।
???— Mahesh Adhikariمہیش (@I_Am_Adhikari) January 28, 2020
दिल्ली में 8 सांसद होंगे तो मै
15-15 लाख हर एक अमीर आदमी के अकाउंट में मुफ्त में भेजूंगा ?— Akshay Kumar FAN ऊं (@feelproudcanada) January 28, 2020
अमित शाह जी दिल्ली में सिर्फ सात सांसद है लेकिन आप आठ बता रहे है।
आप बाहरी लोग हे आपको दिल्ली कि कोई जानकारी नहीं और आप झूठ और नफ़रत की राजनीति करते है।@AamAadmiParty @ArvindKejriwal
— New India (@Newindi33135171) January 28, 2020
बता दें कि, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होनी है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है।