दिल्ली विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों में से 57 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बता दें कि, दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को मतों की गिनती होगी।

नरेला से नील दमन खत्री, तिमारपुर से सुरेंद्र सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया, बादली से विजय भगत, रिठाला से मनीष चौधरी, बवाना-किराड़ी रविंद्र कुमर इंद्राज, मुंडका से मास्टर आजाद सिंह, किराड़ी- अनिल झा, सुल्तानपुर माजरा (एससी)- रामचंद्र छावरिया, मंगोलपुरी (एससी)- कर्म सिंह करमा, शालीमार बाग- श्रीमती रेखा गुप्ता, शकूरबस्ती- एससी वत्स, वजीरपुर- महेंद्र नाथ पाल, सदर बाजार- जय प्रकाश, चांदनी चौक- सुमन कुमार गुप्ता, बल्लीमारान- श्रीमती लता सोढ़ी, करोलबाग (एससी)- योगेंद्र चंदौलिया, पटेलनगर- प्रवेश रतन, मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा, रोहणी से विजेंद्र गुप्ता को बीजेपी ने टिकट दिया है।

बता दें कि, दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के लिए सभी 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 24 नए चेहरे शामिल हैं जबकि 15 मौजूदा विधायकों के नाम सूची में नहीं हैं। अभी कांग्रेस और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है।

दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है। 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को रिकॉर्ड जीत मिली थी, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर जीत प्राप्त की थी और 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी, कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

हालांकि, 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत हुई थी और वोट प्रतिशत के लिहाज से कांग्रेस दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी जबकि आम आदमी पार्टी (आप) तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।

Previous articleदिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के टिकट पर सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलों को निर्भया की मां ने किया खारिज
Next articleनिर्भया रेप केस: दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी होने पर निर्भया की मां ने जताई नाराजगी, कहा- ‘हमारा सिस्टम ऐसा है कि यहां दोषी की सुनी जाती है’