VIDEO: प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप, बोलीं- मेरा गला दबाकर रोका गया, धक्का देने से गिर गई

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि, मुझे गला दबाकर पुलिस वाले ने रोका। मुझे पकड़कर धकेला गया, जिससे वह गिर गई।

प्रियंका गांधी

बता दें कि, प्रियंका गांधी ने शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून के बाद उपजी हिंसा को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व आईपीएस एस.आर. दारापुरी के परिजन से मुलाकात की। इस दौरान कुछ देर के लिए प्रियंका को पुलिस ने रोक लिया था। प्रियंका ने पुलिस पर गला दबाने और धक्का देकर गिराने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्रियंका ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘रास्ते में पुलिस की गाड़ी अचानक आगे आई और रोक लिया। पुलिस ने कहा कि जाने नहीं देंगे। मैं उतरकर पैदल चलने लगी तो पुलिस ने मुझे गला दबाकर रोका, मुझे पकड़कर धकेला गया, इसके बाद गिर गई थी। मुझे लेडी पुलिस अधिकारी ने रोका था। इसके बाद मैं पार्टी के एक कार्यकर्ता के साथ स्कूटी पर बैठकर जाने लगी तो फिर पुलिस ने रोका।

दरअसल, सीएए के विरोध में हुई हिंसा भड़काने तथा अन्य आरोप में पुलिस ने पूर्व आईपीएस एस.आर. दारापुरी, सोशल ऐक्टिविस्ट तथा कांग्रेस प्रवक्ता सदफ जफर को गिरफ्तार किया हुआ है। सदफ जफर की फैमिली से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को रास्ते में पुलिस ने रोक लिया।

Previous articleMeerut SP Akhilesh Narayan Singh caught making communal slur while intimidating Muslim men, senior justifies act
Next articleRohit Shetty achieves where even Salman Khan failed as his pep talk produces miracle after tearful Siddharth Shukla profusely apologises to sobbing Asim Riaz for slur on latter’s Dad