हेमा मालिनी ने लता मंगेशकर के लिए मांगी दुआ, ट्वीट कर कहा- भगवान उन्हें इस संकट से बाहर निकलने की शक्ति दें

0

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को लेकर खबर आई है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्‍हें सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्‍टरों का कहना है कि उनकी हालत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर हैं। सांस लेने में दिक्‍कत होने के बाद उन्‍हें सोमवार सुबह 1.30 बजे हॉस्पिटल लाया गया था। अब लता मंगेशकर के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक ट्वीट किया है। हेमा मालिनी ने अपने ट्वीट में लता जी के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है।

लता मंगेशकर

हेमा मालिनी ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया और लता जी के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। हेमा मालिनी ने अपने ट्वीट में लिखा, “लता मंगेशकर जी के लिए प्रार्थना, जो अस्पताल में भर्ती हैं और खबर है कि उनकी हालत गंभीर है। भगवान उन्हें इस संकट से बाहर निकलने की शक्ति दें जिससे वो हमारे बीच बनी रहें। राष्ट्र की भारत रत्न, भारत की कोकिला लता जी के लिए दुआ करती हूं।”

उल्लेखनीय है कि, दिग्गज गायिका हाल ही में 90 वर्ष की हुई है। उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के साथ अनेक पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका हैं। इसके अलावा फ्रांस ने लता मंगेशकर को अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘लीजन ऑफ़ ऑनर’ से भी नवाजा है।

केवल हिन्दी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज देने वालीं लता मंगेशकर को 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Previous articleDeepak Chahar’s record-breaking bowling spell against Bangladesh under scrutiny, here’s why!
Next articleमहाराष्ट्र में सियासी घमासान तेज, सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस पर टिकी निगाहें