उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में राज्य शीर्ष पर है, यह शर्मनाक है और मुख्यमंत्री को इसके बारे में कुछ करना चाहिए।

बता दें कि, प्रियंका गांधी मंगलवार को मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। लखनऊ पहुंचने पर प्रियंका गांधी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। लखनऊ से वाया सड़क मार्ग प्रियंका रायबरेली के लिए रवाना हुई हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि, “महिलाओं के खिलाफ अपराध में राज्य शीर्ष पर है, यह शर्मनाक है और मुख्यमंत्री को इसके बारे में कुछ करना चाहिए।”
#WATCH Rae Bareli: Congress General Secretary for UP (East), Priyanka Gandhi Vadra says, "The state is at the top in crime against women, it is shameful and the Chief Minister must do something about it." pic.twitter.com/LoC0zPU7kE
— ANI UP (@ANINewsUP) October 22, 2019
वहीं, उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, “पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध UP में हो रहे हैं। एक साल में 56,000 से ज़्यादा और इसमें वो घटनाएँ शामिल भी नहीं है जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। क्या ये आँकड़ा इतना भी गंभीर नहीं कि मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेते?” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “‘बेटी बचाओ अभियान’ के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भर में घूमते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए।”