मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर केस: मुख्य आरोपी उत्पल बेहरा गिरफ्तार, एसपी ने ‘जनता का रिपोर्टर’ से बताया- तीन लोगों की हत्या के पीछे क्या थी वजह

0

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और हत्या की वजह भी सामने आ गई है। पुलिस ने इस ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने ‘जनता का रिपोर्टर’ से बात करते हुए इस हत्या की वजह का भी खुलास किया है।

मुर्शिदाबाद
फोटो: सोशल मीडिया

मुकेश कुमार ने ‘जनता का रिपोर्टर’ से बात करते हुए कहा कि, हमने इस ट्रिपल मर्डर केस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। आरोपी उत्पल बेहरा राजमिस्री का काम करता है। मृतक कई मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ा हुआ था, इसी के तहत वो बीमा पॉलिसी से भी जुड़ा था। आरोपी ने दो जीवन बीमा पॉलिसी के लिए मृतक को पैसे दिए थे।

हालांकि, मृतक ने पहली पॉलिसी के लिए रसीद दी थी, लेकिन उसने दूसरी पॉलिसी के लिए उसे रसीद नहीं दी थी। इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था, फोन कॉल पर भी दोनों के बीच बहस हुई थी। उत्पल बेहरा का कहना है कि, मृतक ने उसका अपमान भी किया था। इसे लेकर वह काफी गुस्से में था, इसके बाद उसने उसकी हत्या करने का फैसला किया।

मुकेश कुमार ने आगे कहा कि, हम आरोपी को रिमांड़ पर लेकर उससे पूछताछ कर रहें है, ताकि पता लगाया जा सके की इस वारदाता में कितने और लोग शामिल है। साथ ही उन्होंने कहा कि, अभी तक हमारी जांच में इस बात का पता नहीं चला है कि मृतक किसी राजनीतिक पार्टी या RSS से जुटा हुआ था।

गौरतलब है कि, बंधु प्रकाश पाल (35), उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और उनके आठ वर्षीय बेटे अंगन के शव आठ अक्टूबर को मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में उनके घर में खून से लथपथ मिले थे। प्रकाश और उसकी पत्नी को चाकू से घोंप कर मारा गया था, वहीं उसके बेटे को तौलिये से गला घोंटकर। भजापा ने कथित तौर पर बंधु प्रकाश पाल को आरएसएस का कार्यकर्ता बताया था।

Previous articleशर्मनाक: उत्तर प्रदेश के बरेली में दो साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
Next articleMurshidabad top cop to Janta Ka Reporter: Prime accused Utpal Behera arrested, no RSS link found in murder