दिल्ली: महिला ने मकान मालिक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, मेट्रो स्टेशन पर दो बच्चों के साथ की आत्महत्या की कोशिश

0

देश की राजधानी दिल्ली में 31 वर्षीय महिला ने गुरुवार को कथित रूप से मेट्रो ट्रेन की पटरी पर कूद आत्महत्या की कोशिश की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला ने मकान मालिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

File Photo

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि करीब 11 बजे इंद्रलोक स्टेशन पर महिला ने अपने दो बच्चों के साथ रेल की पटरी पर कूदने की कोशिश की। वह शायद अपने बच्चों के साथ अपना भी जान देना चाहती थी। उसका दस साल का लड़का और 12 साल की लड़की है। लेकिन लड़के ने अपनी मां से हाथ छुड़ाकर उसके इरादों के बारे में वहां ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के एक को जवान बता दिया।

अधिकारियों ने कहा कि केन्द्रीय औद्योगिक सु्रक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक टीम तुरंत वहां पहुंची और महिला को रोककर स्टेशन नियंत्रण कक्ष ले गई। महिला ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि उसका पति ऑस्ट्रेलिया में काम करता है और पति की गैर-मौजूदगी में मकान मालिक ने उसका यौन उत्पीड़न किया है।

पुलिस के मुताबिक महिला ने कहा कि उसने मोती नगर पुलिस थाने में कथित यौन हमले के खिलाफ लिखित शिकायत दी लेकिन जब कोई नतीजा नहीं निकला तो उसने बच्चों के साथ अपनी भी जान देने का फैसला किया। अधिकारियों ने कहा कि महिला को उसके आरोपों पर आगे की जांच के लिए दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस को सौंप दिया गया है।

Previous articleJournalist Ravish Kumar wins prestigious Ramon Magsaysay Award 2019
Next articleVirat Kohli leaves fans incensed after Rohit Sharma does not feature in his ‘squad’