कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता सिंह बुधवार (31 जुलाई) को बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कि, संजय सिंह ने मंगलवार को ही कांग्रेस पार्टी और राज्यसभा पद से इस्तीफा दिया था। संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।

बता दें कि, गांधी परिवार के करीबी रहें संजय सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस और राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। अमेठी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले संजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा था कि, ‘‘आज के समय में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है, अगर देश उनके साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं।’’
बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2019 में संजय सिंह सुल्तानपुर से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें वहां से मेनका गांधी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि, संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक हैं।
Former Congress Rajya Sabha MP Sanjay Singh & his wife, Amita Singh (former chairperson all India Professional Congress in UP) join Bharatiya Janata Party (BJP) in presence of Working President, JP Nadda. pic.twitter.com/M2nnnrT2n0
— ANI (@ANI) July 31, 2019
संजय सिंह से पहले समाजवादी पार्टी के नीरज शेखर भी पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंह और शेखर दोनों का ताल्लुक उत्तर प्रदेश से है जहां की विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा इन दोनों नेताओं को राज्यसभा भेज सकती है।