उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मंगलवार (14 मई) को राजनीति उस वक्त गरमा गई जब सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर कथित रूप से हमला किया गया। ख़बरों के मुतबिक, अदिति सिंह की गाड़ी काफी दूर तक दबंगों से बचते हुए आगे चलती रही और फिर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में अदिति सिंह समेत कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मोदी स्कूल के पास हुई। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बहस के बाद मतदान होना था। जिले के 31 जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का आवेदन डीएम को दिया था। इस पर डीएम ने मंगलवार को चुनाव कराने का ऐलान किया था।
कांग्रेस विधायिका अदिति सिंह रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही वोटिंग में अपने समर्थकों के साथ गई थीं। अवधेश सिंह, सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह के भाई हैं और उनके ऊपर ही अदिति सिंह पर हमला कराने का आरोप लगाया जा रहा है।
रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह पर हमले के उनकी कार व एक अन्य गाड़ी सड़क पर पलटी pic.twitter.com/Ds16ae9pTi
— 24ghanteonline (@24ghanteonline) May 14, 2019
आरोप है कि पीछा कर रही गाड़ी से कुछ लोगों ने अदिति सिंह पर जानलेवा हमला किया। इस घटना में अदिति सिंह घायल हो गईं। उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कई अन्य जिला पंचायत सदस्यों पर भी हमला किया गया। इस दौरान कथित रूप से गाड़ियों के काफिले पर पथराव और फायरिंग के बाद कई गाड़ियां हाईवे पर पलट गईं।
रायबरेली
हाईकोर्ट के आदेश पर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास मामले में विधयक अदिति सिंह पर हमला,,
घायल,,
अस्पताल में,, pic.twitter.com/iUY4OAK2Ym— Harish Misra (@misrahk71) May 14, 2019
सदर विधायिका अदिति सिंह का बयान, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कराया हमला, लखनऊ से आते समय हुआ हमला, दिनेश प्रताप सिंह के कॉलेज के बाहर 50-60 हर तरीके के हथियारों से लैस लड़को ने किया हमला@priyankagandh@BJP4UP@Uppolice@AditiSinghINC @ajju9044157110 @shailendr_live pic.twitter.com/Bbl2WLQVSO
— Ashish Sumit Mishra (@sumitmshr) May 14, 2019
यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, “रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह जी पर जानलेवा हमला प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था का जीवंत उदाहरण है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। जब एक विधायक सुरक्षित नहीं है, तो यूपी की जनता के जीवन का अनुमान लगाया जा सकता है।”