BJP ने जारी की नई लिस्ट: सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप तो अखिलेश को टक्कर देंगे भोजपुरी स्टार निरहुआ

0

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार (3 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के लिए पांच और महाराष्ट्र के लिए एक उम्मीदवार की नई लिस्ट जारी की है। इनमें यूपी की फिरोजाबाद, मैनपुरी, रायबरेली, आजमगढ़ और मछलीशहर सीट शामिल हैं।

बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आजमगढ़ से उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को उतारा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दिनेश लाल यादव बीजेपी में शामिल हुए थे।

इसके अलावा बीजेपी ने रायबरेली सीट से सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। बता दें कि दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा बीजेपी ने मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ प्रेम सिंह शाक्य को टिकट दिया है।

महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ-ईस्ट सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पर मनोज कोटक को मैदान में उतारा गया है।

बता दें कि भारत में 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में आम चुनाव के लिए मतदान होना है और 23 मई को नतीजों का ऐलान होना है।

Previous articleखतरनाक खेल? चुनाव के दौरान पीएम मोदी द्वारा अबू धाबी में हिंदू मंदिर के उद्घाटन करने की रिपोर्टों पर पूर्व राजनयिकों ने क्राउन प्रिंस से पूछे सवाल
Next articleWATCH- AAP MLA Alka Lamba holds impromptu referendum outside Jama Masjid, slams own party for seeking her resignation