पीएम मोदा के कार्यक्रम पर बोले सीएम केजरीवाल, “पूरा देश जवानों को और देश को मज़बूत करने में लगा है और आप बूथ मज़बूत करने में लगे हो?”

0

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (28 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय पूरा देश जवानों को और देश को मज़बूत करने में लगा है और आप बूथ मज़बूत करने में लगे हो?

file photo

पीएम मोदी के एक ट्वीट को शेयर करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “बेहद दुःख हो रहा है सर। पूरा देश जवानों को और देश को मज़बूत करने में लगा है और आप बूथ मज़बूत करने में लगे हो? देश मज़बूत होगा तो बूथ अपने आप मज़बूत हो जाएगा, जवान मज़बूत होगा तो हर हिंदुस्तानी मज़बूत होगा।”

बता दें कि अरविंद केजरीवाल यह बयान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के द्वारा आयोजित कि गई ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम पर आया।

गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार (28 फरवरी) को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम पर विपक्ष ने सवाल भी उठाए। विपक्ष की तीखी आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी एक करोड़ से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं, वालंटियरों अन्य विशिष्ट नागरिकों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। बीजेपी की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी।

Previous articleMan followed by PM Modi wants Wing Commander Abhinandan declared martyr to justify war on Pakistan
Next article‘एक हिंदू कट्टरपंथी के मुकाबले एक आम भारतीय और आम पाकिस्तानी में ज्यादा समानता है’, सोनम कपूर की टिप्पणी पर बवाल