लोकसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, आप की कर्नाटक इकाई के सह संयोजक ने दिया इस्तीफा

0

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को कर्नाटक में झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सह संयोजक शिवकुमार चेंगलराय ने केंद्रीय नेतृत्व पर कर्नाटक को नज़रअंदाज करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

File Photo: PTI

शिवकुमार चेंगलराय ने समाचार एजेंसी पीटीआई (भाषा) से कहा, ‘मैंने पार्टी छोड़ दी है, क्योंकि आप जानते हैं कि यह (आप) प्रासंगिकता खो रहा है। हम सभी ने इसके लिए योगदान दिया है।’ उन्होंने कर्नाटक से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वी रेड्डी को दोषी ठहराते हुए कहा कि वह अकेले उद्देश्य की पूर्ति नहीं करेंगे।

चेंगलराय ने कहा कि राष्ट्रीय टीम भी हमें (आप की कर्नाटक इकाई) को नजरअंदाज कर रही है। आज भी यह जारी है।’ उन्होंने कहा, ‘राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री) नहीं आए। इन बातों पर मीडिया में चर्चा नहीं होनी चाहिए लेकिन अब मैं बोल सकता हूं।’

Previous articleVideo: How former interim CBI Director M Nageshwar Rao, considered so close to PM Modi, faced humiliation in Supreme Court
Next articleपढ़ें, पीएम मोदी के करीबी माने जाने वाले CBI के पूर्व अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव को सुप्रीम कोर्ट में कैसे करना पड़ा अपमान का सामना, देखिए वीडियो