कोलिन मुनरो की अगुआई में बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को बड़े स्कोर वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को चार रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली। इसके साथ ही भारत का लगातार 10 श्रृंखला से जारी अजेय अभियान भी थम गया। भारत ने पिछली टी20 श्रृंखला 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गंवाई थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया भले ही टी-20 सीरीज गंवा बैठी हो, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर एक वायरल हो चुके वीडियो के जरिए अपने प्रशंसकों सहित करोड़ों भारतियों का दिल जीत लिया है। धोनी ने रविवार को दिखा दिया कि भारतीय तिरंगे से वह कितना प्यार करते हैं। उन्होंने तिरंगे को जमीन से छूने से बचाने के लिए वैसी ही फुर्ती दिखाई जैसी वह स्टंपिंग के दौरान दिखाते हैं।
दरअसल, हैमिल्टन के मैदान पर जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी, तो धोनी का एक फैन दौड़ते हुए अचानक मैदान पर आ गया। इस दौरान हाथ में भारतीय तिरंगा लिए यह फैन धोनी के करीब पहुंचते ही उनका पैर छूने के लिए अपने घुटनों पर बैठ गया। अपने पसंदीदा खिलाफ को इतना करीब पाकर यह फैन इतना जज्बाती हो गया कि हाथ में तिरंगा लिए ही वह धोनी के पैर छूने की कोशिश कर रहा था।
इस दौरान धोनी का ध्यान उस फैन की तरफ नहीं, बल्कि उस तिरंगे की तरफ था, जिसे अपने हाथ में रखकर वह उनके पैर छू रहा था। धोनी जिस फुर्ती से स्टंपिंग करते हैं, उसी अंदाज में उन्होंने प्रशंसक के हाथ से तिरंगा पकड़ लिया और अपने पास रख लिया। साथ ही उस ‘भावुक’ प्रशंसक को वहां से जल्दी निकलने को कहा। बता दें कि कई दफा उनके फैन धोनी के पैर छूने के लिए मैदान के अंदर दौड़ लगा चुके हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर शेयर हो रहा है और धोनी की तारीफ कर रहे हैं।
#MSDhoni not letting the #India flag touch the ground !! ????#DhoniAgain !!
— ?????? ? (@OfficialSukesh) February 11, 2019
This is why we all love this man ⬇️ #Respect #MSDhoni #INDvNZ ?????? @pritsee pic.twitter.com/i3NC9ASXXk
— Sachin Yadav (@SachinYrko) February 11, 2019
RESPECT for #MSDHONI just keeps going up and up!! ??
.
What a Man, What a #LEGEND! ?? ?
. #Love_for_Country ??❤@msdhoni pic.twitter.com/ccrRO0xifk— Mahi Shiwankar ??❤ (@mahishiwankar07) February 10, 2019
बता दें कि न्यूजीलैंड के 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम विजय शंकर (43), कप्तान रोहित शर्मा (38) और ऋषभ पंत (28) की पारियों के बावजूद छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी। दिनेश कार्तिक (16 गेंद में नाबाद 33, चार छक्के) और कृणाल पंड्या (13 गेंद में नाबाद 26, दो चौके, दो छक्के) ने सातवें विकेट के लिए 4 . 4 ओवर में 63 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।